फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Nikay Chunav: छुटपुट विवादों के बीच 53.6 फीसदी के साथ टूंडला में संपन्न हुआ मतदान

Thu, 04 May 2023 08:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

Firozabad Nikay Chunav: टूंडला नगर पालिका क्षेत्र में छुटपुट विवादों के बीच 53.6 फीसदी के साथ मतदान संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
मतदान के बीच बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के टूंडला नगर पालिका क्षेत्र में पहले चरण में निकाय चुनाव फर्जी मतदान को लेकर कुछ स्थानों पर तू-तू मैं-मैं की घटनाओं के बीच लगभग 53.6 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुआ। इसी के साथ इस चुनाव में खड़े टूंडला निकाय चुनाव के 12 अध्यक्ष पद के एवं 137 सभासद पद के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो गई। सुबह मतदान केंद्रों पर महिला, पुरुष एवं युवा मतदाताओं की लाइनें लगीं रहीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से शुरू हुए निकाय चुनाव के लिए समय से पूर्व ही लाइनें लग गईं थीं। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्याओं में इजाफा होता गया। सुबह के समय मतदाताओं की लाइनें लगीं रहीं। दोपहर एक बजे तक लगभग 33 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर के समय धूप व बरसात के बाद हुई गर्मी के चलते मतदाता कम निकली। सायं के समय फिर मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे। 

53.6 प्रतिशत रहा मतदान प्रतिशत 

इस तरह सायं छह बजे तक टूंडला में लगभग 53.6 फीसदी मतदान हुआ। इस तरह टूंडला के 50401 मतदाताओं में से 53.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह फर्जी मतदान व झड़पों के बीच टूंडला निकाय का मतदान प्रतिशत 53.6 प्रतिशत रहा। 

13 मई को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

भारी उत्साह के साथ मतदाताओं ने निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष पद के 12 एवं सभासद पद के 137 प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटिकाओं में कैद कर दिया। सभी मतपेटिकाओं को पुलिस सुरक्षा में ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज में जमा कराया गया है। 13 मई को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें