फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार चार युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Thu, 04 May 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बाइक सवार चार युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक है। 
 
विज्ञापन
अनुराग सविता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नगला सिंघी थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को चिंताजनक हालात में आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


यमुना तलहटी के गांव गार्डन निवासी अनुराग सविता, रनवीर, उदयभान व नीरू बुधवार रात आठ बजे करीब गांव बाजिदपुर से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। एक ही बाइक पर सवार चारों युवक गार्डन यमुना पुल के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद उपचार के लिए आगरा ले गए

मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा के एक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने अनुराग (20) को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में घायल रनवीर, उदयभान और नीरू का उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। 

परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया

बेटे की मौत से मां छाया देवी व पिता त्रिलोकी बाबू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन ने बताया कि अनुराग हरियाणा में हलवाई का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें