फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नशा मुक्त भारत के लिए स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-210-नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालते स्वयं सेवक। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पालीवाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने संयुक्त रूप से नशा मुक्त अभियान फॉर विकसित भारत की थीम पर जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य प्रो. विशाल पाठक, एनएसएस जिला समन्वयक प्रो. एमपी सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉ. टीएच नकवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली कॉलेज से पालीवाल चौराहा होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि छात्र संगीत, रील, लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, कविता, चित्रकला, वाद-विवाद, भाषण एवं नारा लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें