फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विनोद फिर बने जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष

Wed, 01 Jul 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला माहेश्वरी महासभा के नए पदाधिकारी चुने् गए स्वागत किया। स्रोत स्वयं - फोटो : जिला माहेश्वरी महासभा के नए पदाधिकारी चुने् गए स्वागत किया। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला माहेश्वरी महासभा का चुनाव मंगलवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। इसमें विनोद माहेश्वरी को अध्यक्ष एवं कपिल माहेश्वरी को मंत्री चुना गया। जबकि युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत माहेश्वरी को सौंपी। नई टीम का स्वागत किया गया। विनोद माहेश्वरी ने कहा कि समाज ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका सही ढंग से निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित एक रेस्तरां में चुनाव अधिकारी सुधीर मोहन माहेश्वरी एडवोकेट, अलीगढ़ से आए चुनाव पर्यवेक्षक अभय माहेश्वरी सह पर्यवेक्षक रघुवंश राठी के निर्देशन में चुनाव कराया गया। इसमें विनोद माहेश्वरी को अध्यक्ष, किशन राठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,योगेश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, कपिल माहेश्वरी को मंत्री, रामकिशोर राठी एवं हेमंत माहेश्वरी को सहमंत्री, गिरीश माहेश्वरी को संगठन मंत्री, सुधीर राठी को आडीटर, निर्मल माहेश्वरी को प्रचार मंत्री, संजीव माहेश्वरी को युवा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी व्यापारी नेता प्रशांत माहेश्वरी को सौंपी गई। स्थानीय चुनाव अधिकारी सुधीर माहेश्वरी एडवोकेट के निर्देशन में संपन्न कराया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद माहेश्वरी ने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती प्रदान करने के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम पूरी टीम भावना के साथ किया जाएगा। खास तौर से युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने चुनाव कराने वाली टीम एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान गोपी माहेश्वरी, प्रमोद माहेश्वरी, बॉबी माहेश्वरी, प्रोफेसर रवि माहेश्वरी, हिमांशु राठी, राजेंद्र कुमार राठी, आदर्श राठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें