फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिसे यमुना में डूबा समझ पुलिस पूरे दिन करती रही तलाश, उसने नदी के अंदर की ऐसी शरारत; पुलिसकर्मी भी हैरान

Tue, 26 Sep 2023 09:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पत्नी से विवाद होने के बाद नाराज युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। परिवार वोलों ने समझा कि वो डूब गया है। मौके पर आई पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुट गए। पूरा दिन की गई खोजबीन के बाद भी नदी में वो नहीं मिला, लेकिन शाम को पता चला कि उसने तो कुछ दूरी ही साजिश रची थी...
विज्ञापन
डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पत्नी से विवाद के बाद पति ने नाटकीय ढंग से यमुना नदी में छलांग लगाकर थाना पुलिस, परिवार और गांव वालों की रात काली कर दी। पुलिस और गांव के गोताखोर यमुना नदी में युवक को तलाशते रहे। वह तैरकर दूसरे गांव में जाकर छिप गया, जिसे सोमवार सुबह पुलिस ने गांव वालों की सूचना पर पकड़ा। तब कहीं जाकर परिजन व पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ये है मामला
थाना नसीरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर नादई के गांव राही बाह निवासी हेत सिंह (28) रविवार रात पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद हेत सिंह ने नाटकीय ढंग से यमुना नदी के किनारे अपनी चप्पल रखने के बाद छलांग लगा दी। जब परिजन उसे तलाशते हुए यमुना नदी के पास पहुंचे तो नदी के पास चप्पल रखी देखकर उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, परिवार व गांव के गोताखोर रातभर युवक की तलाश करते रहे। जबकि हेत सिंह यमुना नदी को तैरकर पार करने के बाद थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव संसार में निकल गया और गांव में जाकर छिप गया।

ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात पर पति ने दिखाई ब्लू फिल्म..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 महीने में ही तोड़ी शादी
विज्ञापन

फिर मिली ये सूचना
सोमवार सुबह आठ बजे के करीब नसीरपुर पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी से तैरकर एक युवक थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव संसार में जा पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो यमुना नदी से तैरकर बाहर आया युवक हेत सिंह ही निकला। इसके बाद पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली। हेत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते वह परेशान होकर यमुना नदी में कूद गया था।

ये भी पढ़ें -  UP: उत्तर भारत के प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव में आएंगे सीएम योगी, सिया-राम के विवाह समारोह के बनेंगे साक्षी
 
विज्ञापन

ये बोले इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर नसीरपुर प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वो यमुना नदी में कूद गया। वो तैरकर थाना बाह क्षेत्र के गांव संसार में मिला, जिसे सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें