फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में वेरावल-बनारस एक्सप्रेस का ठहराव आज से

Wed, 06 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन की ओर से वेरावल से बनारस स्टेशनों के बीच चलने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन का 6 दिसंबर से टूंडला में प्रयोगात्मक ठहराव होगा। इस ट्रेन को फिरोजाबाद सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादौन व राज्यसभा सदस्य डाॅ. अनिल जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे बोर्ड द्वारा 13 सितंबर से चलाई चलाई गई ट्रेन संख्या 12945/12946 वेरावल-वाराणसी सुपरफास्ट के टूंडला में ठहराव के लिए टूंडला के लोगों व जनप्रनिधियों ने मांग की थी। इस मांग पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने हरी झंडी देते हुए टूंडला में ठहराव के आदेश किए थे। शुक्रवार को रेल प्रशासन ने इस ट्रेन के 6 दिसंबर से ठहराव की घोषित की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि बुधवार शाम 3.40 बजे इस ट्रेन को मुख्य अतिथि फिरोजाबाद सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादौन व राज्यसभा सदस्य डाॅ. अनिल जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल सिंह व रेलवे के अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह ट्रेन बनारस से चलकर टूंडला में शाम 3.40 बजे पहुंचेगी। जो तीन मिनट के ठहराव के बाद वेरावल के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं डाउन में 11 दिसंबर को सुबह 5.53 बजे टूंडला पहुंचकर बनारस के लिए रवाना होगी। टूंडला स्टेशन पर ठहराव होने से टूंडला, फिरोजाबाद, एटा, जलेसर, एत्मादपुर, बरहन, शिकोहाबाद, सिरसागंज आदि के लोगों को काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी तथा गुजरात के वेरावल स्टेशन से सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने में सहूलित मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें