फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस समारोह 24 दिसंबर को मनाया जाएगा। शाम छह बजे से गांधीपार्क चौराहे पर विवेकानंद की मूर्ति पर 251 दीप जलेंगे।
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल ने डीएम एवं एसएसपी को दो बार ज्ञापन देकर गांधीपार्क चौराहे के आसपास के स्कूलों की छुट्टी दस मिनट का गैप देकर करने की मांग उठाई थी। इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार की मांग को लेकर 29 दिसंबर को 11 से दो बजे तक घंटाघर चौराहे पर धरना दिया जाएगा। रमाशंकर यादव दादा, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, सुधीर वार्ष्णेय, आसिम खान, दुष्यंत यादव, राजपाल यादव, सुशील जाट, सुरेश गुप्ता, मनोज राणा, मनोज कटारिया आदि व्यापारी मौजूद थे। अध्यक्षता परशुराम लालवानी और संचालन अर्जेश उपाध्याय ने किया।