टूंडला। कुछ लोगों ने मकान खाली कराने के लिए वृद्ध को पीटा। वृद्ध के बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करा दी। पीड़ित ने एसएसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के जनकपुरी कॉलोनी निवासी उमेशचंद्र शर्मा का आरोप है कि उन्होंने 14 दिसंबर को एसएसपी को पड़ोस के लोगों पर जबरन उनके मकान को खाली कराने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। आरोपियों ने 17 दिसंबर को पुलिस से मिलकर उलटे उनके बेटे उदित नारायण शर्मा को थाने बुला लिया। शांतिभंग का आरोप लगाते हुए चालान करा दिया।
18 दिसंबर आरोपियों ने घेर कर उन्हें पीटा। इसके साथ ही उन्हें व उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि झगड़े की आशंका पर शांतिभंग की धारा में चालान किया है। मारपीट की कोई तहरीर नहीं मिली है।