फोटो8सुहाग नगर स्थित प्रधान डाकघर पर नेट कनेक्टिविटी न आने पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : संगठन
फिरोजाबाद। प्रधान डाकघर में उपभोक्ताओं को दो दिन से सर्वर और नेट कनेक्टिविटी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी उपभोक्ताओं के सिर्फ ऑफलाइन काम ही हो सके। जमा और निकासी के लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
सुहाग नगर स्थित प्रधान डाकघर में सोमवार से सर्वर और नेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। प्रधान डाकघर में बुकिंग, मेल करने का काम के अलावा ऑफ लाइन संबंधित कार्य चलता रहा। वहीं, सेविंग एकाउंट का काम न चलने से काउंटरों पर भीड़ लगी रही। लोग बार- बार नेट आने की जानकारी लेते रहे। सर्वर और नेट कनेक्टिविटी की समस्या ऊपर से अधिकतर उप डाकघरों में बनी हुई है। पोस्ट मास्टर मनमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन से सर्वर और नेट कनेक्टिविटी की समस्या ऊपर से बनी हुई है। ऑफलाइन का कार्य लगातार जारी है।