फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादरपोशी के साथ सूफी अबरार हसन शाह के उर्स का आगाज

Sat, 30 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कटरा पठानान स्थित सूफी अबरार हसन शाह का 36वां चार दिवसीय सालाना उर्स शनिवार को आगाज हुआ। दरगाह शरीफ पर पहले दिन सरकारी चादर पेश की गई। शाम को कव्वालियों का दौर चला। उर्स में शिरकत करने दूरदराज से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन  हजरत हाजी सूफी सैयद अंसार हुसैन शाह हसनी अबरारी की जेरे सरपरस्ती में हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक उर्स का आगाज शान और शौकत के साथ  कटरा पठानान स्थित दरगाह अबरारिया निकट शाही मस्जिद पर हुआ। उर्स के पहले  दिन जगदंबा कंपाउंड मुश्ताक बिल्डिंग से सरकारी चादर उठाई गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह अबरारिया पहुंची। दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन सूफी अंसार हुसैन हसनी ने चादर पेश की। शाम को दरगाह प्रांगण में कव्वाली का आयोजन किया गया। इस  दौरान मुख्य रूप से नायब सज्जादा जमील नासिर, कमाल अनवर, गुलनवाज, मोहाल  अनवर, सूफी मुजाहिद हुसैन, अनवर गुड्डू, सूफी कदीर, सूफी नफीस, सूफी मुईन,  पूर्व सभासद महबूब अजीज, पूर्व सभासद अकील खां, मंजय यादव, जीते यादव, हाजी  सुहैल, सूफी आमिर, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें