जसराना। पाढ़म में हजरत मोहब्बत शाह रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स का आयोजन हुआ। जायरीनों ने कव्वाली का लुत्फ उठाया।
उर्स का शुभारंभ जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता कर अमन-चैन की दुआ मांगी। कव्वाल दानिश खलील और शाहिद ने बाबा की शान में कसीदे गढ़े। जायरीनों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। उर्स में गद्दीनशीं इमाम अली रहे। इकराम कुरैशी, दिनेश यादव, शकील खान, मुकीम खान, बबलू, गुड्डू, विजय बहादुर, नासिर, रहीश कुरैशी, सगीर कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
प्राचीन काली देवी मंदिर लगा मेला, उमड़े श्रद्धालु
जसराना। पाढ़म स्थित जनमेजय नाग यज्ञ कुंड पर प्राचीन काली देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेला रविवार को लगा। मेले जलेबी की दुकानें, चांट के ठेले, झूले, चरखी, मिट्टी के बर्तन जैसी विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई थीं। पुजारी सुधीर शास्त्री ने मुख्य अतिथि बालकराम यादव को सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कॉर्डिनेटर कृष्ण कुमार ने व्यवस्था संभाली। अभिषेक भारद्वाज और मनीष चन्द्र चौधरी ने आभार जताया। सुबोध यादव, रंजीत, राजा, मयंक भोला, विमल कांत, प्रवीन कुमार, अजय, मुकेश कुमार, लठ्ठा सिंह, राहुल कुल्लू, बाबू आयुष वर्मा लालू एवं समस्त भक्त जन उपस्थित रहे। संवाद