फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नई आबादी में 15 करोड़ से पक्की होंगी सड़कें और नालियां

Mon, 14 Apr 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नई आबादी वाले क्षेत्रों में अरसे से कच्ची नाली और सड़क संबंधी समस्याओं से जूझ रहे 12000 से ज्यादा परिवारों की दुश्वारियां जल्द दूर होंगी। निगम कार्यकारणी और बोर्ड की स्वीकृत वाले करीब 15 करोड़ से ज्यादा के कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना, 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से नई आबादी खास तौर पर श्रीराम कॉलोनी, कमला नगर के अलावा 14 अन्य वार्डों में कच्ची नाली और सड़कों का सीसी निर्माण कराया जाएगा। बोर्ड और कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदन मिलने के बाद निगम प्रशासन ने हाल ही करीब 60 से अधिक कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए। इन सभी कार्यों पर करीब 15 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। हालांकि कुल स्वीकृत कार्यों की संख्या 97 है। कुछ कार्य के वर्क ऑर्डर ठेकेदारों द्वारा निविदा नहीं डालने अथवा रि टेडरिंग के कारण फिलहाल रूके हैं। निगम प्रशासन की माने तो निविदा संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शेष कार्यों के वर्कऑर्डर भी जल्द जारी होंगे।



राज्य वित्त व 15 वें वित्त आयोग के अलावा मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के जरिए स्वीकृत कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। फिलहाल वर्कऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। शीघ्र ही नई आबादी वाले इलाकों में विकास कार्य होते दिखाई देंगे। - आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें