गांव सोफीपुर के पास ऑटो में संदिग्ध हड्डियां मिलने पर हंगामा करती भीड़। स्रोतः वीडियो ग्रैब
- फोटो : गांव सोफीपुर के पास ऑटो में संदिग्ध हड्डियां मिलने पर हंगामा करती भीड़। स्रोतः वीडियो ग्रैब
फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के सोफीपुर गांव के पास बुधवार रात को दो ऑटो में संदिग्ध हड्डियां मिलीं। जिससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हड्डियों को गोवंश की बताकर जमकर हंगामा दिया। इस दौरान काफी भीड़ एकत्रित हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
बसई मोहम्मदपुर के गांव सोफीपुर के पास दो ऑटो में सूखी हड्डियां भरी थीं, जिन्हें कुछ लोग ले जा रहे थे। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने रास्ते में ऑटो रोक लिए। आरोप लगाया कि इनमें गोवंश की हड्डियां हैं और ऑटो चालकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता है कि यह आटो फतेहाबाद से हड्डियां लेकर आए है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लिया गया । पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। हड्डियों की जांच कराई गई और फिलहाल सभी सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
थाना प्रभारी कृष्ण स्वरूप पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखें।