फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपरगामी सेतु की रेलिंग पर चढ़ी बस, कई घायल

Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
उपरगामी सेतु की रेलिंग पर चढ़ी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 टूंडला के उपरगामी सेतु पर अनियंत्रित हुई परिवहन निगम की बस शुक्रवार को रेलिंग पर चढ़ गई। इससे कई लोग घायल हो गए। पर, गंभीर हादसा बच गया। इस दौरान बस के पुल से गिरने की संभावना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस रुकते ही यात्री बस से बाहर कूद पड़े।  
विज्ञापन

 घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। फाउंड्री नगर डिपो की बस संख्या यूपी 85-9102 फिरोजाबाद की ओर से आ रही थी। बस में करीब 40 सवारियां थी। टूंडला के उपरगामी सेतु पर बस के पहुंचने पर वहां खड़ी सवारियों को बैठाने एवं कुछ यात्रियों को उतारने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया। बताया जाता है कि चालक का पैर ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर दब गया। इससे बस अनियंत्रित होकर उपरगामी सेतु की रेलिंग पर चढ़ गई। हालांकि चालक बस रोकने में सफल रहा। इस दौरान आकस्मिक ब्रेक लगाने से कई सवारियां सीटों से नीचे गिरकर घायल हो गईं। वहीं बस के पुल से गिरने की संभावना से सवारियों की रूह कांप गई। बस रुकते ही बदहवास से लोग बस से कूदने लगे। घटना से यात्रियों में आक्रोश भी फूटा। पर, पुलिस ने आकर समझाकर मामला शांत कराया।

आगरा रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के खंभे में टकरा गया। इससे खंभा झुकने के के साथ तार टूट गए। गनीमत रही इस दौरान वहां कोई नहीं था। वरना बिजली प्रवाहित होते तारों से बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कर तार जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें