फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा तैयारियों में जुटे परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्रों पर भी शुरु हुई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। जिले के 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 24 मार्च से शुरू होंगी। जिले में कुल 80672 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन

निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इस बार 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले में निर्धारित कुल 119 केंद्रों पर होंगी। जनपद में हाईस्कूल के 42254 व इंटर के कुल 38418 परीक्षार्थी हैं। लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने से विद्यार्थियों को भी काफी राहत मिली है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियों का निर्धारण हो गया है। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें