फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार 119 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिला कमेटी ने परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर दी है।
वर्ष-2021 में हाईस्कूल एव इंटरमीडिएट के 82,669 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। तब 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि कोरोना के कारण परीक्षाएं नहीं हुई थीं। इस साल हाईस्कूल में 42254 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि इंटरमीडिएट में 38418 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कोविड के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद का कहना है कि यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो गई है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद आए प्रत्यावेदन और शिकायतों पर कमेटी ने विचार करने के उपरांत फाइनल सूची को जारी कर दिया है। अब जो केंद्र निर्धारित हैं, उन्हीं पर परीक्षा होगी।
अनंतिम सूची से यह कॉलेज हुए बाहर
- भगवती देवी पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, गोमतीदेवी इंटर कॉलेज धातरी, गंगादेवी इंटर कॉलेज रुधेमई।
इन कॉलेजों को किया सूची में किया शामिल
संत गरीबानंद इंटर कॉलेज रामगढ़, गौरीशंकर इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, राष्ट्रीय श्रमिक इंटर कॉलेज, भगवान सिंह सुशीलादेवी इंका बछगांव, भूदेवी इंटर कॉलेज नगला पिपरानी, आदर्श जनता इंटर कॉलेज चिरौली, संत नाथ बाबा इंटर कॉलेज सेवापुर।