फरवरी में शुरू होगी यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के बाद सीबीएसई ने भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों बोर्ड की परीक्षा फरवरी माह में शुरू होगी। बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियाें के पास अब तैयारी करने का समय कम रह गया है। इसलिए अब उन्हें परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा।
यूपी बोर्ड 2024 में होने वाली हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम कई दिन पहले जारी कर चुका है। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी और नौ मार्च तक चलेगी। इस तरह से सिर्फ 16 दिन बोर्ड परीक्षाएं चलेंगी। इसके बाद मंगलवार को सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने में अब करीब दो माह ही बाकी है। इन महीनों में प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होगी,जिस कारण विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने का कम समय रह गया है। इसलिए विद्यार्थियों को अभी से तैयारी में जुटना होगा।
-
-