सुरक्षित परिवहन की शपथ दिलाई
फिरोजाबाद। परिवहन विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के शुभारंभ के मौके पर एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों और समाजसेवी संगठनों की संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें सुरक्षा परिवहन की शपथ दिलाई गई।
शासन के निर्देश पर एआरटीओ विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के पहले दिन लोक निर्माण, शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग के अलावा सभी ऑटो-ट्रक व बस एसोसिएशन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ सिद्वार्थ यादव एवं अन्य अधिकारियों ने मौजूद वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात व अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद