फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट से सही प्रवेशपत्र डाउनलोड कर वितरित करें स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रवेशपत्रों में आई तमाम कमियों को ठीक करा बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया है। इसके साथ ही स्कूल संचालकों को सही प्रवेशपत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों पर फोटो नहीं आए थे। इसके अतिरिक्त प्रवेश पत्रों में अन्य गलतियां भी थी। प्रवेश पत्र में तमाम गड़बड़ियों की शिकायत के साथ फोटो चस्पा न होने की शिकायत डीआईओएस कार्यालय पहुंची थी। इस पर डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर त्रुटियों से अवगत कराया था।
ऐसे में यूपी बोर्ड ने प्रवेशपत्र पर फोटो चस्पा एवं अन्य गलतियों में सुधार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है और स्कूल संचालकों को वेबसाइट से सही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर वितरित करने के निर्देश दिए हैं। कई स्कूल संचालकों ने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर वितरित करना शुरू कर दिया है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि शिकायत थी कि प्रवेश पत्रों पर फोटो चस्पा होकर नहीं आए हैं। हमने शासन को पत्र लिखा था। अब प्रवेश पत्रों में सुधार हो गया है।
विज्ञापन

छह जोन में बांटे परीक्षा केंद्र
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। केंद्रों पर निगरानी करने के लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो परीक्षाओं में नकल रोकेंगे। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि केंद्रों को छह जोन में बांटा गया है। वहीं, पांच सचल दल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की गई है।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर निगरानी करने के लिए वॉइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं इस बार प्रशासन ने लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। इसके साथ ही केंद्रों पर जांच करने के लिए सचल दल भी बनाए गए हैं। एक सचल दल का नेतृत्व डीआईओएस, एक का लेखाधिकारी और तीसरे का बीएसए करेंगे। इधर, दो सचल दल डायट प्राचार्य के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए पहुंचेंगे। हालांकि इस बार जांच के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं लगाए गए हैं। उनके स्थान पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है, जो प्र्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें