फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना बुलाए सगाई कार्यक्रम में घुसा युवक, दूल्हे को दी धमकी

Wed, 01 Jul 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी के थाना घिरोर अंतर्गत ग्राम कल्होर निवासी मुकेश कुमार ने शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित होटल जानकी महल में 19 जून को अपनी पुत्री की सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में शिकोहाबाद (मूल निवासी पलिया जसराना) का विपिन कुमार उर्फ दीपू अपने साथी अजय यादव (निवासी रामबक्स भागुपुर एत्मादपुर) के साथ बिना बुलाए घुस गया।
विज्ञापन

विपिन ने वहां चोरी-छिपे महिलाओं और युवतियों के फोटो व वीडियो बनाए और खुद को होटल का कैटरिंग स्टाफ बताकर दूल्हे का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद विपिन ने वे फोटो अजय के नंबर पर भेज दिए और अब दूल्हे को फोन पर धमकियां दे रहा है, जिससे युवती का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है और परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है। इसी कार्यक्रम के दौरान पीड़ित की पत्नी की सोने की चेन भी चोरी हो गई, जिसका शक भी पीड़ितों ने आरोपियों पर जताया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर शिकोहाबाद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें