फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खड़ी कार को 10 मीटर घसीट ले गया बेकाबू डंपर, चार घायल

Wed, 29 Oct 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला एटारोड पर कार को घसीट कर ले गया डंपर संवाद - फोटो : टूंडला एटारोड पर कार को घसीट कर ले गया डंपर संवाद
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के निहालसिंह की पुलिया के निकट बुधवार सुबह 8: 30 बजे हुईं। एटा की ओर से आ रहे कार सवार एटा रोड पर निहाल सिंह की पुलिया के निकट चाय पीने के लिए रुके। वे कार से उतर पाते उससे पूर्व ही पीछे से तेजगति से आ रहे डंपर ने कार को न सिर्फ टक्कर मार दी। अपितु कार को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार सवार प्रमोद कुमार, बीना, निकुंज निवासी मक्खनपुर फिरोजाबाद व राशि निवासी कौशल्या नगर, फिरोजाबाद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी अमित तोमर का कहना है कि घायल पक्ष से तहरीर प्राप्त होने पर डंपर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें