फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल
विज्ञापन

शिकोहाबाद। आगरा से शॉपिंग कर घर लौट रहे लोगों की कार घने कोहरे के चलते डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिरसागंज करहल चौराहा निवासी नितिन (24) अमित यादव (26), प्रफुल्ल कुमार और माधवेंद्र और अंकुश निवासी इशहाकपुर थाना नगला खंगर आगरा से शॉपिंग कर सिरसागंज लौट रहे थे। रात एक बजे के करीब उनकी कार मैनपुरी रोड पर पानी की टंकी के समीप पहुंची तो कोहरा के चलते कार डिवाइडर से टकराई गई। सूचना पर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार को घर भेज दिया, जबकि अमित को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें