फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा

Thu, 28 May 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के पलिया कला मोड़ पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चाचा और भतीजी की मौत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची और दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों सहित तीन लोग घायल हो गए। मौत की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल के बाहर हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम बहत निवासी अंकित यादव (19) अपनी भतीजी आशिका (7) और कोच्ची (5) को बाइक से पलिया गांव में एक दावत में ले जा रहा था। पलिया कला मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में अंकित, आशिका और कोच्ची घायल हो गए। ग्रामीण तत्काल सभी को सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने अंकित और आशिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लवकुश और प्रेम सिंह निवासी भावंत चौराहा, मैनपुरी भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। दो मौतों की सूचना पर अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें