फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त में लगी आग...दो दुकानें जल गईं; शॉर्ट सर्किट के कारण घटना की आशंका

Tue, 15 Oct 2024 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त में आग लग गई। आग से दो दुकानें जल गईं। शॉर्ट सर्किट के कारण घटना की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट के कारण मंगलवार को दो सब्जियों की दुकान में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना में इटावा रोड क्षेत्र स्थित नवीन मंडी की है। मंडी में सब्जी व्यापारियों की दो दुकानों में आग लग गई। सब्जी व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानों में हजारों रुपये की सब्जियां रखी हुई थीं। जो कि आग लगने के कारण जल गईं और उनके लगभग हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। 

सब्जी व्यापारी राजेश निवासी नगला जयराम ने बताया कि आग लगने से उसका 70 हजार रुपये की सब्जियों का नुकसान हुआ है। व्यापारी रहीसुद्दीन ने बताया उसका लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारी शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने बताया कि कि दो दुकान में आग लगी थी। आग को समय पर काबू पाने के बाद बुझाया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें