फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, हलवाई सहित दो की मौत; काम खत्म करके लौट रहा था घर

Tue, 09 Apr 2024 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में हलवाई सहित दो लोगों की मौत हो गई। हलवाई काम खत्म करके घर लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
भूरी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की रात बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हलवाई सहित दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक युवक के परिजन ने दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हादसा नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा गांव के पास हुआ। मूल रूप से मिल्क गांव निवासी भूरी सिंह (26) हलवाई का काम करते हैं। वह सोमवार रात चनौरा से काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के रैपुरा निवासी योगेश (25) कोटला की ओर से अपने घर लौट रहे थे। 

बरतरा चौराहे के पास दोनों की बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भूरी सिंह के दो बच्चे हैं। योगेश भी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार के भरण-पोषण में सहायता करता था। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि भूरी सिंह के परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें