फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज मिले, 14 साल की बालिका संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन से लगातार मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को दो और लोगों की कोरोना जांच में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इसमें 14 साल की बालिका भी संक्रमण का शिकार हुई है। इसके बावजूद इसके जनपद में कहीं भी कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ना ही प्रशासन नियमों का पालन कराने में सख्ती बरत रहा है।
विज्ञापन

सीएल जैन कॉलेज के पीछे हिमांयूपुर में 14 वर्षीय बालिका की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया है। बालिका को पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड से पूर्व कोविड की जांच कराई थी। इसमें बालिका की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम बालिका को दवा देने पहुंची। वहीं अन्य परिजन के सैंपल भी जांच के लिए संकलित किए हैं। गुड़गांव से एफएम सिटी स्थित अपनी ससुराल में आए 35 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को खांसी जुकाम होने पर फिरोजाबाद में जांच कराई थी। हालांकि रिपोर्ट आने से पूर्व ही युवक गुड़गांव वापस लौट गया। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि जनपद में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें