फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक से छेड़छाड़ कर खाते से निकाले दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगाए गए दो लाख रुपये का चेक के साथ छेड़छाड़ कर उसे बैंक ऑफ इंडिया से किसी ने निकाल लिये। जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो उसने बैंक कर्मचारियों से बात की। इसके बाद पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रतापपुर चौराहा निवासी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मां ने उसे दो लाख रुपये का चेक दिया था। इसे अनिरुद्ध ने स्टेट बैंक के चेक बॉक्स में डाल दिया। आरोप है कि चेक को किसी ने बॉक्स से निकालकर उसके साथ छेड़छाड़ की और बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने गलती से चेक को बॉक्स में डाल दिया था। जब उसे जानकारी हुई तो वह बैंक पहुंचा, लेकिन बॉक्स से चेक नहीं निकलवा पाया। 27 जनवरी को मां के खाते से दो लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इस पर उसने बैंक में जाकर जानकारी की। बैंक कर्मचारियों ने उसे तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित थाना पहुंचा ओर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें