फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बड़े भाई के साथ देख खोया आपा, बीच सड़क मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। चार दिन से लापता पत्नी को बड़े भाई के साथ देख छोटा भाई आपा खो बैठा। बड़े भाई और पत्नी के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर दी। सुभाष तिराहा पर मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। पत्नी बड़े भाई के साथ रहने पर अड़ी हुई है। पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मटसेना के गांव सैंगरी सिकैरा निवासी कालीचरन ट्रक चालक है। उसने बताया कि पत्नी गत चार दिन से लापता थी। रविवार को उसे जानकारी हुई कि पत्नी उसके बड़े भाई के साथ रह रही है। इस पर वह पत्नी और भाई की तलाश में शिकोहाबाद आ गया। यहां सुभाष तिराहे पर उसे पत्नी और भाई मिल गए। दोनों को साथ देख कालीचरन आपा खो बैठा और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा होता देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने महिला से जानकारी की तो उसने जेठ के साथ रहने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि दो भाई एक महिला को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। छोटे भाई की पत्नी जेठ के साथ रहने के लिए अड़ गई थी। दोनों भाइयों को शांति भंग में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें