पैदल मार्च करता पैरामिलिट्री फोर्स
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बल की दो और कंपनी सोमवार को सुहाग नगरी पहुंची। अर्धसैनिक बल के जवानों को अलग-अलग स्थानों पर रोका गया है। जिले में डेरा डालने के साथ ही पैदल मार्च किया जा रहा है। जिले में 83 में से अब तक जिले में छह कंपनी अर्धसैनिक बल आ चुका है।
सुहागनगरी की जसराना, शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज और सदर विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को मतदान होना है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 35 सौ पुलिस के जवानों के साथ 35 सौ होमगार्ड गैर जनपदों से बुलाए गए हैं। वहीं 83 कंपनी अर्धसैनिक बल की भी बुलाया है।
अर्धसैनिक बल की 83 कंपनियों में से कुछ छह कंपनियां अभी तक जिले में आ चुकी हैं। जिसमें दो कंपनी सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल), दो कंपनी सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) के साथ बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) शामिल है।
अर्धसैनिक बलों के जवानों को शिकोहाबाद, टूंडला और सदर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है। चुनाव प्रभारी बैजनाथ ने बताया विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक छह कंपनी अर्धसैनिक बल जिले में आ चुका है। 17 फरवरी से पूर्व पूरा फोर्स जिले में आने के साथ ही 18 फरवरी को ड्यूटियों का वितरण किया जाएगा। 19 फरवरी को मतदान केंद्रों पर भेज दिया जाएगा।