फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 73 हजार रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की गई है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि थाना उत्तर में तैनात एसएसआई योगेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी कृष्णवीर उर्फ लालू चौधरी निवासी लोहिया नगर गली नंबर पांच थाना उत्तर, उमेश धोबी निवासी श्रीपाल कालोनी रैपुरा रोड थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से 73 हजार रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की गई। यह अमेरिका, नाइजीरिया, नेपाली, सउदी अरब की है।
बदमाशों के पास से दो तमंचे व कारतूस भी मिले है। घटना के दौरान प्रयोग की जाने वाली बुलेट मोटर साइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह बंबा चौराहे से कोटला चुंगी और बस स्टेंड से इमामबाड़ा चौराहा के बीच जेब कटी भी करते हैं। इनके खिलाफ उत्तर और दक्षिण थाने में मुकदमे भी दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
राजस्थान और मथुरा में भी काटते थे जेब
एसएसआई योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मथुरा में बिहारी जी मंदिर और राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन को आने वाले विदेशियों की भी जेब काटते थे। कुछ नगदी को इन लोगों ने बदलकर चला दिया। जो नकदी बरामद की गई है। वह इसको बदलने के साथ ही बाजार में चलाने के लिए प्रयास कर रहे थे।