फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 62.72 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...पुलिस पकड़ न सके, इसलिए खर्च कर दिए 37 लाख रुपये

Thu, 26 Jun 2025 09:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टूंडला में दो गांजा तस्कर पकड़े गए। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने 37 लाख रुपये खर्च कर लग्जरी कार खरीदी।
विज्ञापन
गांजा सहित पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में लग्जरी कार से ओडिशा से तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजे सहित पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से 62.72 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सीओ अमरीश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे करीब गांजे की तस्करी कर ले जाए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुराने बाईपास से आ रही एक कार को दोपहर एक बजे रोकना चाहा तो कार सवारों ने गाड़ी दौड़ा दी। तब पुलिस ने कार की घेराबंदी कर गेल इंडिया के निकट रोक लिया। इस दौरान कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, किंतु उन्हें पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें-UP: दो ट्रेलर की भिड़ंत...भीषण लपटों के बीच गूंजती रहीं क्लीनर की चीखें, दर्दनाक माैत; मंजर देख कांप गई रूह
विज्ञापन


 
विज्ञापन

तलाशी के दौरान कार से 62.728 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्त में आए कार सवारों ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर देहरादून जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के नाम अशोक कुमार निवासी एच-74 गामा-2 ग्रेटर नोएडा थाना कासना, गौतमबुद्ध नगर व राजीव कुमार निवासी गोलपांडेय संदलिपुर छजलैट, मुरादाबाद बताए। बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

खरीदी थी 37 लाख की कार
आरोपियों ने गांजे की तस्करी के लिए 37 लाख रुपये में नई हैयडर कार खरीदी थी। आरोपियों के मुताबिक वे इस कार से पहली बार ही गांजा लेकर आ रहे थे। उनका मानना था कि लग्जरी गाड़ियों पर पुलिस आसानी से हाथ नहीं डालती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें