फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: चोरी की बाइकों की कटाई करने वाले दो गिरफ्तार, दो साथी फरार; पांच बाइकें बरामद

Tue, 02 Jul 2024 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में चोरी की बाइकों की कटाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि दो साथी फरार हो गए। इनके कब्जे से पांच बाइकें बरामद हुआ हैं। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद में मटसेना थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों की अवैध ढंग से कटाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक व उसकी निशानदेही रसूलपुर क्षेत्र स्थित गोदाम से चार और बाइकें बरामद की हैं। इनके दो साथी मौके से भाग निकले। थाना पुलिस की संलिप्तता के मामले में एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


शहर में बड़े पैमाने में चोरी के वाहनों की अवैध ढंग से कटाई की जाती है। बाहरी जनपदों की पुलिस ने कई बार रसूलपुर और रामगढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी के वाहन बरामद किए हैं। इसके बाद भी यहां के कबाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। 

मटसेना पुलिस ने सोमवार रात विजयपुरा पुल के पास से एक बाइक सहित रामगढ़ के ताड़ो वाली बगिया निवासी सलीम व जीशान को गिरफ़्तार किया है। इनकी निशानदेही पर रसूलपुर क्षेत्र स्थित गोदाम से बाकी की चार बाइकें भी बरामद की हैं। इसके अलावा उनके दो साथी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

रसूलपुर-रामगढ़ से जुडे़ हैं चोरी के वाहनों के व्यापार के तार

थाना रसूलपुर और रामगढ़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कबाड़ियों की दुकानें संचालित हो रही हैं। जब कभी अभियान के घेरे में आने पर इन दुकानों को बंद करा दिया जाता है, लेकिन अभियान के ठंडा पड़ते ही फिर से दुकानें संचालित होने लगती हैं। कुछ समय पूर्व इटावा और मैनपुरी पुलिस ने दबिश देकर चोरी के वाहन बरामद किए थे। संबंधित थानों के प्रभारी अवैध कारोबार पर अपनी आंखें बंद कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें