फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गांव ऊबटी में जुआ खेलते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत 20 गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस गिरफत में मौजूद पकड़े गए जुआरी, जिन पर पहले से दर्ज हैं केस। स्रोत संवाद - फोटो : पुलिस गिरफत में मौजूद पकड़े गए जुआरी, जिन पर पहले से दर्ज हैं केस। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुलिस ने गांव ऊबटी में ट्यूबवेल की कोठरी में चल रहा लाखों रुपयों का जुआ पकड़ा है। इस कार्रवाई में हत्या एवं लूटपाट, हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य गंभीर केस के आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने मौके से 20 जुआरी, थार गाड़ी, स्कॉर्पियो कार, एक अन्य कार तथा बाइक समेत 2.89 लाख रुपये लगभग बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




मुखबिर की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस ने गांव ऊबटी में मुन्नालाल के ट्यूबवेल की कोठरी में चल रहे जुआ पकड़ा। जिसको सनोज पंडित निवासी नगला जवाहर संचालित कर रहा था। इस जुआ में न सिर्फ शहर के बल्कि अन्य जनपदों आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के बड़े-बड़े जुआरी शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे करीब छापेमारी करते हुए 20 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने जुआ की फड़ से कुल 2.89 लाख 716 रुपये बरामद किये हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक काले रंग की थार गाड़ी, स्कॉर्पियो, एक अन्य कार तथा एक स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद की है।




ये लोग पकड़े गए-



रोहित कुमार, गौरव, इश्लेश निवासीगण जफारा थाना जसराना, दिलीप निवासी गांव आमरी थाना शिकोहाबाद, सौरभ निवासी कटरा बाजार थाना शिकोहाबाद, ओमवीर निवासी स्वामी नगर शिकोहाबाद, कालीचरन निवासी सौरारा नसीरपुर, बंटू निवासी नगला रढ़ा थाना घिरोर मैनपुरी, सनोज कुमार निवासी नगला जवाहर शिकोहाबाद, रंजीत निवासी कुतुकपुर नसीरपुर, अनिल कुमार, अभिषेक निवासीगण गांव छैछापुर शिकोहाबाद, वीरपाल, रामभरत, प्रदीप, अखिलेश, अजय सिंह निवासीगण नरहौली बाह आगरा, शैलेश कुमार निवासी गांव निजामपुर गढ़ूमा शिकोहाबाद, कन्हैया निवासी बोझिया शिकोहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन








पकड़े गए जुआरियों में से अभियुक्त रोहित के खिलाफ दो, गौरव पर जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद समेत अन्य थानों में हत्या के अलावा अन्य गंभीर धाराओं में आठ, दिलीप पर तीन, सौरभ के खिलाफ हत्या, हथियार समेत अन्य गंभीर धाराओं में कुल नौ के अलावा अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज हैं। सौरभ एक हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन




अरूण चौरसिया, सीओ, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें