फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग, डाइट और बेसिक शिक्षा विभाग को गुमराह कर फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी करने वाली शिक्षिका को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में नारखी ब्लाक के प्राइमरी नगला सोंठ में सहायक अध्यापक पद पर तैनात अनुसुइया शर्मा ने दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर एटा जनपद में सन 2007 में विशिष्ट बीटीसी की थी। इसके बाद तीन जुलाई 2009 को उनकी नौकरी लग गई थी। वह एटा जनपद से ट्रांसफर कराकर वर्ष 2012 में फिरोजाबाद आ गई थीं। शासन ने कई बार दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नौकरी करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराई।
लेकिन शिक्षिका उपस्थित ही नहीं हुई। सरकार बदलने पर जह सख्ती हुई तो शिक्षिका जांच कराने पहुंची। वहां से दिव्यांगता फर्जी पाई गई। बीएसए ने एटा डाइट प्राचार्य से शिक्षिका के बीटीसी प्रमाण पत्र के संबंध में आख्या मांगी। इसके बाद शिक्षिका अनसुइया की बीटीसी की अंकतालिका सचिव ने निरस्त कर दी। अंकतालिका निरस्त होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्ती का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शिक्षिका की विशिष्ट बीटीसी की अंकतालिका सचिव ने निरस्त कर दी है। ऐसे में वह अब शिक्षक की योग्यता नहीं रखती हैं। इसलिए उनको बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें