फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर दिखे मास्क,हैंड सैनिटाइजर,हैंड ग्लब्स

विज्ञापन
ंगलवार को टूंडला विधानसभा में उपचुनाव के दौरान नगला कूम में बुजुर्गों मतदाता को हाथों में दस्ता? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान हर बूथ पर कोरोना संक्रमण से बचाव का इंतजाम नजर आए। मतदान टीम के सदस्य मास्क, हैंड सैनिटाइजर और फेस शील्ड से लैस थे। वहीं होमहार्ड और पुलिस के जवान भी कोरोना से बचाव के इंतजाम किए थे। मतदान केंद्रों पर आशा कार्यकत्रियों को भी मास्क के साथ ही हैंड ग्लव्स प्लास्टिक के साथ बैठाया गया था, जिससे मतदान के दौरान ईवीएम का बटन दबाने के दौरान किसी को एक दूसरे से कोरोना का संक्रमण न फैल सके। वोटर भी खुद ही हैंड ग्लव्स पहनकर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

अफसरों को देखा तो लगा लिया मास्क
फिरोजाबाद। पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान मास्क लगाए-लगाए थक गए थे। ऐसे में अधिकांश ने दोपहर बाद मास्क को हटा लिया लेकिन मीडिया के कैमरों के साथ अफसरों को देखकर जवानों ने तत्काल मास्क पहन लिया।
राजनीतिक दलों के बस्तों पर नहीं दिखे कोरोना से बचाव के इंतजाम
फिरोजाबाद। राजनीतिक दलों के एजेंटों द्वारा मतदान केंद्र के बाहर लगाए गए बस्तों पर कोरोना से बचाव का इंतजाम नजर नहीं आए। रैपुरा में बसपा प्रत्याशी के बस्ते पर मास्क और हैंड सैनिटाइजर नजर नहीं आए। इस तरह की स्थिति नगला रामकुंवरि स्थित मतदान केंद्र के बाहर लगे बस्तों पर भी नजर आई। भीकनपुर मेघपुर में भी राजनीतिक दलों के बस्तों पर कोरोना से बचाव का इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें