फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का असर,सुबह से कम निकले वोटर

विज्ञापन
टूंडला का रूधऊ मुस्तकिल में सूना पड़ा मतदान केन्द्र - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। टूंडला विधानसभा उपचुनाव के मतदान में कोरोना के कारण मतदाताओं में पहले जैसा उत्साह वोटरों में नहीं दिखा।
विज्ञापन

सुबह सात बजे भीकनपुर मेघपुर में कुछ मतदाता बूथ की ओर निकले तो कुछ विरोध करते दिखाई दिए। बुजुर्गों का तर्क था कि पहले बहिष्कार का निर्णय ले लिया था। गांव में सड़क नहीं बनीं। बहिष्कार करने वालों को यहां लोग समझाते दिखे। आठ बजे मोहम्मदपुर महलई बूथ पर एक दो वोटर ही दिखे। बीएलओ राधा शर्मा, कल्पना बॉथम मतदाता पर्ची बांटने के लिए स्कूल प्रांगण में बैठी रहीं। गांव वाले ने कहा कि कोरोना के कारण लाइन नहीं लगी। सुबह 8:30 बजे कपावली बूथ पर सन्नाटा था, आशा कार्यकर्ता एवं मतदान कार्मिकों को वोटर के आने का इंतजार था। 8:45 बजे भरतपुरा मतदान केंद्र को दो बूथ खाली थे। एजेंट बोले कोरोना का असर है। कम लोग आ रहे हैं। नगला अमान यादव बाहुल्य बूथ है। 8:55 बजे गौंछ मतदान केंद्र पर महिलाएं टोलियों के रूप में मतदान केंद्र पर जाती दिखाई दी। यहां पर कतार नहीं लगी दिखाई दी। 9:00 बजे नगला रामकुंवरि मतदान केंद्र पर पुरुषों के साथ महिलाओं की कतार लगी थी। मास्क का वितरण करने के साथ ही हाथों में पहनने के लिए ग्लब्स दिए जा रहे थे ताकि कोरोना से बचाव हो सके। 10:30 बजे जाटऊ मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। एक दो करके महिलाएं मतदान को आ रहीं थी। 9:50 बजे गांव नगला कूम में पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। 10:30 बजे जाखई मतदान केंद्र पर सन्नाटा था। ग्रामीण बोले कि मतदान करने सुबह लोग गए थे। अब खेत का कामकाज निपटाना है। 11.30 बजे शाहपुर जलेसर रोड के किनारे स्कूल प्रांगण में ने दो बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम थी। बुजुर्ग बोले एक साल के विधायक को क्या वोट डालें। दूसरे ने कहा अपना काम करना चाहिए जो चुना जाए अलग बात है। 12:30 बजे उसायनी केंद्र पर सन्नाटा था वहीं 1:30 बजे सलेमपुर नगला खार में बनें दो बूथों पर कतार लगी दिखाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें