फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 राउंड में पूरी की जाएगी टूंडला उपचुनाव की मतगणना

विज्ञापन
विकास भवन में मतगणना कार्मिकों को मतगणना से जुडी जानकारी देते मास्टर ट्रेनर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना 40 राउंड में पूरी की जाएगी। प्रत्येक राउंड में 14 ईवीएम के मतों की गणना होगी। शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित मतगणना कार्मिकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में सभी कार्मिकों को मतगणना ड्यूटी कार्ड का वितरण किया गया। मतगणना कार्य में लगाए सभी 76 कार्मिकों को सहायक निदेशक मत्स्य श्रीकृष्ण शर्मा ने मतगणना से जुड़ी जानकारी दीं गईं। उपचुनाव की मतगणना की गणना 40 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक राउंड में 14 ईवीएम के मतों की गणना होगी। सीडीओ नेहा जैन ने सभी मतगणना कार्मिकों को समय से मंडी परिषद टूंडला पहुंचने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त विजय कुमार, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपचुनाव राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पोस्टल बैलेट की गणना को तीन अतिरिक्त टीमें गठित
सहायक निदेशक मत्स्य व मतगणना प्रशिक्षक श्रीकृष्ण शर्मा के मुताबिक पोस्टल बैलेट एवं इलेक्ट्रोनिकल ट्रांजिक्शन पोस्टल बैलेट (ईटीपीबी) की गणना के लिए तीन टीमें अलग से गठित की गईं हैं। इनमें तीन राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही तीन सहायक तैनात किए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग का प्रशिक्षण आज
मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को रविवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वेबिनार के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नामित राजपत्रित अधिकारियों को रविवार की सुबह मंडी परिषद पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें