फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने किया मंडी समिति स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

विज्ञापन
टूंडला मंडी समिति में निरीक्षण करते प्रेरक्षक सीएल श्रीमाली - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रेक्षक सीएल श्रीमाली ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रेक्षक श्रीमाली बुधवार को मंडी समिति स्थित बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचे। यहां उन्होंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लेते हुए ईवीएम सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। 10 नवंबर को ईवीएम खुलने तक उनकी पूरी तरह से सुरक्षा करनी है। साथ ही उन्होंने सभी प्रत्याशियों को आश्वस्त किया कि ईवीएम के साथ कोई गड़बड़ी नहीं होगी। प्रत्याशी निश्चिंत रहे और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि मंडी समिति में बनाया गया स्ट्रॉग रूम पूरी सुरक्षा व्यवस्था में है। वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें