फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद सीटों पर चुनाव के लिए जिले में बनेंगे 37 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में विधान परिषद सीटों पर चुनाव के लिए कुल 37 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में निर्वाचन विभाग से जुडे़ अधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विधान परिषद चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। खंड स्नातक विधायक पद के लिए 26 एवं शिक्षक विधायक पद पर मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 11 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें टूंडला तहसील स्नातक खंड के लिए दो, फिरोजाबाद में नौ, जसराना में पांच, शिकोहाबाद में सात एवं सिरसागंज तहसील में तीन मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार शिक्षक विधायक पद पर मतदान के लिए टूंडला में एक, फिरोजाबाद व जसराना में तीन-तीन, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज तहसील क्षेत्र में दो-दो मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें