फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर से परेशान युवक ने विषाक्त खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सूदखोर से परेशान युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। मौके से सफेद रंग का विषाक्त पदार्थ मिला है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नगला सदासुख निवासी 45 वर्षीय मुकेश यादव ने शुक्रवार रात गांव के बाहर नलकूप की बांउड्री में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन मुकेश की खोजबीन करते हुए पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुकेश को मृत देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिला अस्पताल पहुंचे मुकेश के चचेरे भाई मंगल सिंह ने बताया कि मुकेश पर करीब आठ लाख रुपये का कर्ज था। इसके कारण वह काफी दिन से परेशान था। यह कर्ज उसने किसी से ब्याज पर लिया था। सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। मुकेश दो भाईयों में दूसरे नंबर का था। मुकेश अपनी पत्नी और दो बेटे अंशुल और चिराग के साथ गांव में अलग रहता था। थानाध्यक्ष लाइनपार आजाद पाल सिंह ने बताया कि युवक ने विषाक्त खाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने आत्महत्या का कारण कर्ज में होना बताया है। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें