फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता से संगठन होता है मजबूत : डॉ संबित पात्रा 

Sun, 24 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन किया
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ‘ब्रज प्रदेश’ की कार्यशाला का आयोजन नेत्र ज्योति शाखा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। संगठन में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। पूरे ब्रज प्रांत की सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चिंतक डा. संबित पात्रा ने संगठन की शक्ति का महत्व बताया। 
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित रॉयल बैंक्वट हॉल में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष बसंत गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री आरबी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र सिंह, डॉ. तरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने संगठन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि दस साल से जनता की सोच स्थिर हो गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात की तो सरकार बनीं। कांच नगरी पारदर्शिता का संदेश देती है। इसी प्रकार संगठन में पारदर्शिता होगी तो संगठन मजबूत होगा। 
परिषद की राष्ट्रीय चेयरपर्सन एवं अलीगढ़ के पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय ने कहा कि ‘काम ऐसा करो की पहचान बन जाए। बेटियों को ऐसे पढ़ाओ की संगठन की पहचान बन जाए।’ मंत्री डॉ. आर श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन आपदा प्रबंध कोषागार बनाने जा रहा है। बृज प्रांत अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि संगठन में संपर्क होना जरूरी है। यदि संपर्क टूट जाता है तो वायुयान भी गिर जाता है। समारोह में अलीगढ़, आगरा, एटा, शिकोहाबाद, सिरसागंज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्वागताध्यक्ष प्रवीन पारौलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में प्रांतीय सचिव अनिल गुप्ता, विजेंद्र सिंह, प्रवीन पारौलिया, शैलेष अग्रवाल, सुशील पैगोरिया, सुशील गुप्ता, अनूप गुप्ता, धीरज अग्रवाल, राहुल गर्ग, संजय गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, सुमित मित्तल, कृष्ण कुमार कनक, हरीश सुनेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


‘ब्रज नीति’ पुस्तिका का विमोचन
मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने ब्रज नीति पुस्तिका का विमोचन किया। इसमें सभी संगठनों की खबरें हैं। पुस्तिका का संपादन डॉ. वीपी सिंह ने किया है।

नाराज सदस्यों ने कार्यक्रम से रखी दूरी 
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शाखा के प्रतिनिधि नहीं आए। संगठन में आपसी मतभेद होने की चर्चा थी। इसको परिषद की टूर डिप्लोमेसी से जोड़कर देखा जा रहा था। बताते हैं कि परिषद ने सिंगापुर का एक टूर प्रायोजित किया था, जिसमें कुछ विवाद हो गया। इस सवाल पर प्रांतीय अध्यक्ष बसंत गुप्ता ने कहा कि सभी प्रतिनिधि आएं हैं। परिषद आज भी एकजुट है। कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें