टूंडला। ट्रेनों पर महाकुंभ का असर जारी है। रेलट्रैक पर कुंभ स्पेशल ट्रेनों के बढ़ते दबाव के चलते ट्रेनों की लेट-लतीफी जारी है। बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से चलने वाली ट्रेनें छह घंटे तक देरी से चलीं। ट्रेनों के लेट चलने से रेलयात्री काफी परेशान रहे।
पूर्वा एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध एक्सप्रेस दो घंटे, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे, कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस ढाई घंटे, गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस दो घंट, मूरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।
इधर, डाउन में हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस साढे़ पांच घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पांच घंटे, महानंदा एक्सप्रेस साढे़ पांच घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे, कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू दो घंटे, प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से टूंडला पहुंची।