फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी से छेड़छाड़, शिकायत पर भाई की पिटाई

Thu, 13 Feb 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ले की निवासी किशोरी से छेड़छाड़ व उसके भाई की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने थाना लाइनपार पुलिस को बताया कि 23 जनवरी की शाम बकरियां चराने के लिए ढोलपुरा पुल के पास गई थी। इस बीच अतुल निवासी ठार गीतम सिंह ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की। बहन से शिकायत मिलने पर वह शिकायत करने गया तो अतुल, उसके साथी आकाश, शहंशाह, सूरज, लखन ने उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में कुछ लोगों ने समझौता करने का दबाव भी उस पर बनाया। बुधवार शाम को आरोपियो के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई। इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने आरोपियो की तलाश किए जाने की बात बताई है।
विज्ञापन




दरवाजा तोड़ने के बाद घर में घुसकर पीटा
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र के ओम नगर निवासी सीमा देवी ने मुहल्ले के सात लोगों पर अपने घर का दरवाजा तोड़ कर घर में घुस कर मारपीट करने की प्राथमिकी लिखवाई है। उसने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी की रात नौ बजे सुधीर, प्रवीन, सूरज, मनोज, अजय और सोफिल दरवाजा तोड़ कर उसके घर में घुस कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई गई है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें