फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एमजी कॉलेज में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 08 Aug 2025 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एमजी कालेज में बीएलओ को प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर। संवाद
विज्ञापन
- अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान के लिए तैनात बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को बूथों पर जाकर किस तरह से काम करना होगा इसको विस्तार से समझाया गया। एडीएम नमामि गंगे ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ व पर्यवेक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने के साथ आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एमजी कॉलेज में शुक्रवार को सिरसागंज तहसील के बीएलओ को प्रशिक्षण एडीएम नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि कालेज के 11 कक्षों में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इसमें तहसील सिरसागंज के कुल 243 बीएलओ में से 218 बीएलओ एवं 29 पर्यवेक्षकों में से 27 पर्यवेक्षक मौजूद थे। इसके साथ छूटे बीएलओ में फिरोजाबाद तहसील के नौ, टूंडला के छह में से पांच, शिकोहाबाद के 15 बीएलओ में से सात,जसराना के 11 बीएलओ में से आठ बीएलओ मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, मुख्य प्रशिक्षक अश्वनी कुमार जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें