फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीहोर में भगदड़ मचने से फिरोजाबाद की महिला की मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संगीता का फाइल फोटो - फोटो : संगीता का फाइल फोटो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी महिला अपने समूह के साथ सीहोर कुबेरेश्वर धाम 1 अगस्त को गईं थीं। वहां 5 अगस्त को रुद्राक्ष लुटाने के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान महिला का सिर रेलिंग से टकराने पर मौत हो गई। बुधवार देर रात महिला का शव घर पहुंचा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी संगीता (48) कुबेरेश्वर धाम में कार्यक्रम में गई थीं। 5 अगस्त को ग्रुप के सभी लौटने के लिए वाहन में बैठ चुके थे। तभी संगीता को जानकारी हुई कि रुद्राक्ष लुटाए जाएंगे। तो वह गाड़ी से उतरकर पंडाल पहुंच गईं। वहां रुद्राक्ष लुटाए जाने के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान धक्का लगने से संगीता का सिर रेलिंग से जाकर टकरा गया। हादसे में संगीता लहूलुहान होकर गिर गईं। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर परिवार के लोगों को जानकारी होने पर वे सीहोर पहुंच गए थे। 6 अगस्त को परिजन शव लेकर फिरोजाबाद पहुंचे। इसके बाद देर रात दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें