फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरी एक्सप्रेस में अवैध रूप से सामान बेचतीं चार महिला पकड़ीं, दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ट्रेनों में अवैध रूप से वैंडरिंग करने वाली चार महिलाओं को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां दो महिलाओं ने 2900-2900 रुपये जुर्माना भरा वहीं दो महिलाओं को पांच दिन की जेल पर भेज दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी कुंज बिहारी शुक्ला ने बताया कि मूरी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान चार महिलाओं को अवैध रूप से सामान बेचते व भीख मांगते हुए पकड़ा था। आरपीएफ ने चारों महिलाओं का मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। मजिस्ट्रेट ने अवैध रूप से बैंडरिंग व भीख मांग रही महिलाओं से 2900 रुपये के हिसाब से जुर्माना भरने के लिए कहा।
इस पर दो महिलाओं ने जुर्माना भर दिया, जबकि दो जुर्माना भरने में सक्षम नहीं रहीं। इस पर पुलिस ने दो को जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया, जबकि दो को पांच दिन की जेल भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी ने पकड़ी गई महिलाओं के नाम बबीता (40) निवासी लाइनपार फिरोजाबाद, मुन्नी (58) व सपना (45) निवासी अचलताल अलीगढ़ और अनीता विजय नगर फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें