फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात प्रभारी बदले, पांच थानों में अपराध प्रभारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने बुधवार रात उत्तर, दक्षिण, रसूलपुर के साथ सिरसागंज और नारखी थाने में प्रभारी निरीक्षक अपराध की तैनाती कर दी है। जिससे लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण होने के साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन

बुधवार देर रात जारी की गई गश्ती में एसएसपी आशीष तिवारी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी यातायात लालता प्रसाद दाऊ को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं यातायात व्यवस्था की कमान भैयालाल को सौंपी गई है। इसके साथ ही अपराध शाखा में तैनात प्रदीप कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना रसूलपुर बनाया गया है।
अश्वनी कुमार को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना सिरसागंज बनाकर भेजा गया है। अपराध शाखा में तैनात सुरेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना नारखी भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक अपराध दक्षिण के पद पर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात रमेश सिंह यादव को प्रभारी अपराध निरीक्षक के पद पर कोतवाल उत्तर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें