फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अतिक्रमण हटवाने पर व्यापारियों ने ईंट उठाकर किया विरोध

Sat, 29 Jun 2024 08:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने पर व्यापारियों ने ईंट उठाकर किया विरोध
विज्ञापन

- तहसील एवं पुलिस प्रशासन के समझाने पर माने व्यापारी

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए बंद नाले को खुलवाने के दौरान नगर पालिका प्रशासन को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। नौबत ईंट उठाकर मारने तक आ गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद नगर पालिका की जेसीबी मशीन ने नाले पर हो रखे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया।

शहर के स्टेशन रोड पर नारायण तिराहे के समीप कुछ व्यापारियों ने सिरसा नदी से जोड़े जाने वाले नाले पर पक्के चबूतरे बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया था। शनिवार को सिरसा नदी से नगर में नारायण होटल पर कुछ लोगों ने अपने मकान और प्रतिष्ठान के सामने नाले पर अवैध रूप से पक्का चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। जिसके चलते नाले का पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। नारायण तिराहे से जाने वाले पानी को एक ही नाले से निकाला जा रहा है। जिससे बारिश के मौसम में क्षेत्र में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों की शिकायत के बाद पालिका प्रशासन शनिवार सुबह 11 बजे के करीब जेसीबी मशीन लेकर नारायण तिराहा पर पहुंचा। यहां एक सपा नेता के मकान के आगे बंद नाले को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन चालू हो गई। काम शुरू होते ही एक सपा नेता वहां आ पहुंचा, जोकि नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पर भड़क गया। वह बैजल मिष्ठान भंडार के सामने के नाले को पहले तोड़ने की बात कहने लगा। इस पर नगरपालिका प्रशासन ने बैजल मिष्ठान भंडार के सामने नाले को तोड़ना शुरू कर दिया। यहां काम होने पर बैजल स्वीट के स्वामी वहां आ गए। उन्होंने ईंट उठा ली और पालिका के जेसीबी चालक को रोकने का प्रयास किया। विरोध बढ़ता देख तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गया। नायब तहसीलदार अजय कुमार ने बैजल मिष्ठान भंडार के स्वामी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बाद में जेसीबी मशीन ने नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को हटवा दिया।
विज्ञापन





वीडियो बनाने पर भड़के लोग

नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे कार्य की जब मीडियाकर्मियों ने फोटो और वीडियो बनाने शुरू किए, तो वहां मौजूद कुछ लोग भड़क गए। पुलिस एवं तहसील प्रशासन के समझाने के बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन







जलभराव की समस्या की शिकायतें आ रहीं थी। नारायण तिराहा पर एक नाले को क्रास करके दूसरे नाले में मिलाया गया था। जिससे पानी ओवरफ्लो होकर पीछे जलभराव हो जाता था। शनिवार को दूसरी तरफ बंद पड़े नाले को खुलवाने का काम शुरू हुआ। जिसमें कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन काम बंद नहीं हुआ और अवैध अतिक्रमण को हटवा कर नाले की सफाई कार्य शुरु कर दिया है।



सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें