फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी दिवस पर व्यापारियों का सम्मान 

Sat, 03 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
व्यापारियों का सम्मान किया गया
विज्ञापन
 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार द्वारा चक्खनलाल गेस्ट हाउस में तीन सितंबर का दिन व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में 20 व्यापारियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

शुभारंभ इंजीनियर एसपी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया। जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना आज ही के दिन हुई थी, इसलिए हम तीन सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कर व्यापारी हित में बेहतर कार्य किया है, जिसके लिए व्यापारी उन्हें धन्यवाद देते हैं। उप्र के हर जनपद में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन हुआ है। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी का खुलकर विरोध करने का आह्वान किया। कहा कि जीएसटी में व्यापारी के सजा के प्रावधान का हम विरोध करते हैं। चेकिंग के नाम पर महिलाओं से अभद्रता रोकने को कर्मचारियों को आईडी कार्ड देने की मांग की।
मुख्य अतिथि एक्सईएन विद्युत चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमारे राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा व्यापारियों में ही आता है, हम व्यापारियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि चेकिंग करने जो भी कर्मचारी आए, यदि उसके पास आईकार्ड नहीं है तो चेकिंग नहीं करने दें। प्रदीप गुप्ता, दिनेश यादव, सोनू गुप्ता, रेखा गुप्ता, नंदकिशोर वर्मा, अर्जुन सिंह, हाजी चिरागउद्दीन, संजीव पोरवाल, विमल गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, ईश्वरी प्रसाद, उमेश गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें