फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने उधारी मांगने पर दुकानदार पीटा, सामान फेंका

Fri, 09 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीराोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उधारी के पैसे मांगने पर सिपाही ने दुकानदार पीट दिया और सामान फेंक दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस सिपाही को ले गई। आरोपी सिपाही गांधी पार्क चौकी पर तैनात है। दहशत में आए दुकानदार ने थाने में तहरीर तक नहीं दी है।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सतीश चंद्र की बस स्टैंड के सामने गांधी पार्क पुलिस चौकी के सामने पीके टी स्टाल के नाम से दुकान है। गुुरुवार दोपहर सतीश दुकान पर बैठा था। तभी गांधी पार्क चौकी पर तैनात सिपाही देवेंद्र पहुंच गया और उधार सामान मांगने लगा। सतीश ने उससे उधारी के रुपये मांग तो सिपाही गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर सतीश की पिटाई कर दी और सामान फेंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। आरोपी सिपाही को थाने ले जाया गया। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित तहरीर देगा तो मामला दर्ज कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सिपाही के निलंबन की संस्तुति
सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि सिपाही देवेंद्र द्वारा दुकानदार सतीश के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सिपाही नशे की हालत में था। सिपाही को निलंबित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें